Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चोरी के मामले की छानबीन कर रही थी पुलिस, फिर मिला कुछ ऐसा कि….

Published

on

Sonipat crime news

Loading

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके पांच टुकड़े किए। फिर शव को पानी की टंकी में छिपा कर रख दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

चोरी के मामले में ढूंढ रही थी पुलिस

दरअसल, तखतपुर में हुई चोरी के मामले में पुलिस छानबीन कर रही थी। इस बीच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली की पवन सिंह ठाकुर नाम का एक शख्स उसलापुर में किराए के मकान में रहता है। पुलिस को इस पर चोरी करने का शक था।

पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ करना शुरू कर दिया। ठीक से जवाब नहीं देने पर पुलिस उसे उसके घर ले गई। पुलिस ने शख्स की मौजूदगी में तलाशी लेना शुरू किया। इस बीच सभी छत पर पहुंचे जहां से उन्हें तेज बदबू आई। जब पुलिस ने टंकी में झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

टंकी के अंदर था प्लास्टिक से लिपटा हुआ शव

चोरी का सामान खोज रही पुलिस ने टंकी के अंदर प्लास्टिक से लिपटा हुआ कुछ देखा, जिससे तेज बदबू आ रही थी। जब उसे निकालकर देखा तो उसमें एक महिला का शव पांच टुकड़ों में था। युवक से पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

दो महीने से टंकी में पड़ा था शव

शख्स ने कबूला की टंकी में पड़ा शव उसकी पत्नी सीता साहू का है। उसने दो महीने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और शव को टंकी में छिपा दिया था। घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।

फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को टंकी से निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है और आगे की पूछताछ कर रही है।

अवैध संबंध की आशंका पर हत्या

पूछताछ में पता चला की आरोपी की दूसरी जाति की सीता साहू से लव मैरिज हुई था। वह सीता के साथ उसलापुर में किराए के मकान में रह रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध की आशंका पर आए दिन झगड़े होते थे।

इसी चलते शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने जब पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला की शख्स कोई काम नहीं करता था और आराम से रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि शख्स नकली नोट चलाकर अपना गुजारा करता था।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, खदान में बस गिरने से 15 की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के खदान में गिर जाने से उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई। ये बस केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही थे। मामले में बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद से आक्रोशित अन्‍य कर्मचारियों ने कंपनी में काम बंद कर दिया है। हादसे पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने शोक जताया है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के तहत खपरी गांव के पास मुरम (लाल मिट्टी) की एक खदान में बस गिर गई। वहीं बस गिरने की वजह से उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई है और कई सारे लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कुम्हारी क्षेत्र में स्थित केडिया डिस्टिलरीज की बस कर्मचारियों को लेकर निकली थी। उस दौरान बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब बस खपरी गांव के करीब पहुंची और अनियंत्रित होकर मुरम खदान में गिर गई। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुःख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, दुर्ग जिले में हुए बस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में कई कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

Continue Reading

Trending