Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार और नेपाल के बीच ‘बेटी-रोटी’ का संबंध : नीतीश

Published

on

बिहार और नेपाल के बीच 'बेटी-रोटी' का संबंध : नीतीश

Loading

बिहार और नेपाल के बीच 'बेटी-रोटी' का संबंध : नीतीश

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां शुक्रवार को कहा कि बिहार और नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध रहा है और हर हिन्दुस्तानी नेपाल की तरक्की चाहता है। उन्होंने अपनी नेपाल यात्रा को सफल करार देते हुए कहा कि नेपाल आगे बढ़ रहा है और अब नेपाल में लोकतंत्र है, गणतंत्र है। अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा से पटना पहुंचने के बाद पत्रकारों से उन्होंने बताया कि नेपाल दौरे के क्रम में वहां कई नेताओं से मिलने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री क़े पी़ शर्मा से बात हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने नेपाल से जलविद्युत परियोजना बनाने का अनुरोध किया है। इससे न केवल बाढ़ के प्रभाव को कम किया जा सकेगा, बल्कि नेपाल आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत के लोगों का नेपाल के लोगों के साथ भावनात्मक लगाव है। बिहार के लोगों का नेपाल के लोगों से अटूट रिश्ता है और प्रत्येक भारतवासी नेपाल में तरक्की चाहता है।

नेपाल को अपनी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम करार देते हुए उन्होंने कहा कि मधेसी मुद्दा नेपाल का आंतरिक मामला है और भारत को इस मामले में नहीं खींचना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “नेपाली नेता मधेसी मुद्दे का समाधान करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के विकास के लिए कामना करता है और अपनी सद्भावना प्रकट करता है।”

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending