Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बिग बॉस’ की ‘शर्मिली’ मंदाना का ‘हॉट’ अवतार

Published

on

Loading

नई दिल्ली| ईरान की मॉडल-अभिनेत्री मंदाना करीमी जो अभी ‘बिग बॉस’ के घर में बंद हैं, जल्द ही बालाजी मोशन पिक्चर्स की आने वाली सेक्स कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम’ में दिखाई देंगी। टीवी शो ‘बिग बॉस’ देख रहे लोग मंदाना को शर्मीली समझते हैं। ‘बिग बॉस’ में अभी तक मंदाना सबसे झगड़ती और अपना बचाव करती नजर आई हैं, लेकिन करीबी सूत्रों की मानें तो मंदाना असल जिंदगी मैं बहुत ही बिंदास हैं।

हाल में बालाजी मोशन पिक्चर्स ने मंदाना का फोटोशूट वीडियो जारी किया गया, जिसमें मंदाना अलग-अलग तरह की बिकनी पहने दिख रही हैं। शूट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि मंदाना को एक हॉट पैंट और टैंक टॉप में फोटोशूट करना था, लेकिन खुद मंदाना ने निर्देशक को बिकिनी शूट का सुझाव दिया।

इन बातों से साफ पता चलता है कि मंदाना घर के अंदर बेचारी और शर्मीली होने का सिर्फ दिखावा कर रही हैं।

‘क्या कूल हैं हम’ में मंदाना के साथ तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी भी दिखाई देंगे। फिल्म 22 जनवरी को रिलीज होगी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending