Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

पीएम के आगमन से पहले सीएम योगी पहुंचे आजमगढ़, तैयारियों का लिया जायजा

Published

on

Loading

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर बाद आजमगढ़ पहुंचे। उनका हेलीकाप्टर दोपहर साढ़े तीन बजे मंदुरी स्थित हेलीपैड पर उतरा। इस दौरान सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और पार्टी के पदाधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मंदुरी एयरपोर्ट पर होने वाले पीएम के संभावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

तैयारियों को निर्धारित समय में पूरा करें

निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री ने बैठक कर उच्चाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को सुव्यवस्थित तरीके से निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होने कहा कि मंदुरी एयरपोर्ट पर स्थायी डिजिटल बोर्ड लगाकर एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत आने वाले उत्पाद मुबाकरपुर की साड़ी एवं ब्लैक पाटरी तथा स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थानों को प्रदर्शित कराया जाए। इसी के साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रम में जनपद में 10 करोड़ की परियोजनाएं जो पूर्ण हो गयी है, जिसका लोकार्पण किया जाना है उसकी तैयारी पहले से ही करा ली जाए।

पूरे आजमगढ़ जनपद में युद्धस्तर पर चले सफाई अभियान

उन्होंने कहा कि पूरे आजमगढ़ शहर एवं प्रमुख स्थलों की अभियान चलाकर युद्धस्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि पूरे शहर क्षेत्र में वृक्षारोपण कर हरा भरा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को ध्यान में रखते हुए आने जाने के लिए रूट का डायवर्जन सुनिश्चित करा लिया जाय। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल से अधिक दूरी पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल पर्याप्त एरिया में बनाई जाए, जिससे कि वाहनों को आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या ना हो तथा जाम जैसी परेशानी का सामना आम जनता को न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर टेंट लगाया जाए।

जनसभा में आने वाली जनता की सुविधाओं का रखा जाए ख्याल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर ही जनता को लंच पैकेट एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि पानी के लिए बोतल की जगह पानी के बड़े-बड़े जार रखवाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारी संख्या में आने वाली आज-जनता के लिए महिला एवं पुरुष के लिए शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करा ली जाय। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से लगातार पेट्रोलिंग पुलिस विभाग के अधिकारी करते रहें। आम जनता के लिए कार्यक्रम स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी सक्रिय किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जरूरी दिशा निर्देश जनता को देते रहे। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। सड़कों एवं खुले पार्क में एवं प्लाटों में कूड़ा कचरा साफ-सफाई करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की बोतल किसी भी कीमत पर सड़क पर दिखाई ना दें। अभियान चलाकर पूरे शहर की सफाई कराई जाए तथा जगह-जगह पर हरे पौधे लगाकर शहर को सजाया जाए।

बैठक के दौरान सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आईजी वाराणसी जोन, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, मऊ, एयरपोर्ट अथारिटी अधिकारी, पीडब्लूडी, परिवहन विभाग के अधिकारीगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने नगर पालिका आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कन्हैया सिंह के आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त किया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी

Published

on

Loading

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने के बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति को बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।

जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending