Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: बाइक से गिरे पांच युवकों को पिकअप ने रौंदा, पांचो की दर्दनाक मौत

Published

on

accident in banda

Loading

लखनऊ। उप्र के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी- बहराईच हाईवे पर शनिवार की दोपहर दो बाइक आपस में टकरा गईं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार माल वाहक पिकअप बाइक से गिरे पांच युवकों को रौंदता चला गया। हादसे में पांचो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मसौली थाना क्षेत्र के किंहौली निवासी दीपक गौतम (28), अभिषेक गौतम (23) व शिवकरन गौतम (32) मजदूर है।

शुक्रवार सुबह तीनों पड़ोस के गांव बिरौली में आई खाद ट्रक से उतारने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही एक बाइक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही दोनों बाइकें पलट गईं और पांचों युवक सड़क पर जा गिरे।

इस दौरान रामनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क पर पड़े युवकों को रौंदते हुए निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में दीपक, अभिषेक, शिवकरन व दो अन्य सतरिख थाने के जाटा बरौली गांव निवासी अज्ञात युवकों की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवाया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। सूचना पर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात दो युवकों की बाइक में मिले कागजातों के सहारे पहचान करने में जुटी है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending