Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बांग्लादेश हमला : सुरक्षाबलों ने 18 बंधकों को मुक्त कराया

Published

on

बांग्लादेश हमला : सुरक्षाबलों ने 18 बंधकों को मुक्त कराया

Loading

बांग्लादेश हमला : सुरक्षाबलों ने 18 बंधकों को मुक्त करायाढाका| बांग्लादेश में ढाका के एक रेस्तरां से सुरक्षा बलों ने शनिवार को 18 बंधकों को मुक्त करा लिया। आठ से नौ हथियारबंद आतंकवादियों ने शुक्रवार रात यहां हमला कर दिया था, जिसमें अब तक कुल 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 24 लोगों की मौत शुक्रवार को ही हो गई थी, जबकि पांच अन्य की मौत शनिवार को सुरक्षा बलों द्वारा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद हुई।

आतंकवादियों ने 40 लोगों को बंधक बना लिया था। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेशी रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने बंधकों को रिहा कराने के लिए शनिवार को अभियान चलाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “संकट के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, हमने अभियान शुरू कर दिया है।”

अधिकारी ने बताया कि रैपिड एक्शन बटालियन और बॉडर्स गार्ड बांग्लादेश द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान में नौसेना कमांडो से भी शामिल होने का आह्वान किया गया है।

उनके मुताबिक, बांग्लादेश के सैनिकों की भी तैनाती की गई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने सीएनएन को बताया, शनिवार सुबह को भारी गोलीबारी हुई।

गोलीबारी की आवाज सुनने वाले फयाद मुनेम ने बताया कि गोलीबारी 10 मिनट तक हुई। इसके बाद यह बंद हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद सूत्र ने बताया कि पुलिस ने जब हमलावरों के खिलाफ गोली चलाई तो दूसरी ओर से विस्फोटक फेंके गए।

होली आर्टिसन बेकरी रेस्तरां में बंधक बनाए गए लोगों में इटली के सात नागरिकों और जापानियों के भी होने का अंदेशा है। हालांकि जापानी बंधकों की संख्या के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending