Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पुष्पवर्षा के बीच पुष्पक विमान से उतरे सिया राम, जयघोष से गूंज उठी राम नगरी

Published

on

Loading

लखनऊ। अवध में विराजे राजा राम… जय श्री राम… के जयघोष से गूंजता अयोध्या का राम कथा पार्क…. होठों पर राम का नाम. . संत सत्ता और जनसत्ता के चेहरों पर संतुष्टि की मुस्कान… ये नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब पुष्पक विमान से रामकथा पार्क में जैसे ही भगवान श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान जी उतरे। फूलों से सजे रथ पर जब राम कथा पार्क में श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण संग हनुमान जी जब पंडाल में आए तो हजारों लोगों ने खड़े होकर जय श्रीराम के उद्घोष संग करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। राम भक्तों की आंखे बस राजा राम और माता सीता को उस वक्त निहारती रह गईं जब यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उनका तिलक कर राज्याभिषेक किया। राज गद्दी पर विराजे राजा राम जी संग सीता महारानी… के गीतों से गूंज रहे पंडाल में सभी भक्त उस वक्त भावुक हो गए, जब एक-एक कर सभी विशेष अतिथियों संग तीन देशों के राजदूतों ने उनका स्वागत किया।
राज सत्ता, संत सत्ता और जनसत्ता की खुशी दीपोत्सव में देखने को मिली। कार्यक्रम में पर्यटन संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी लगातार आयोजन पर नज़र रखे हुए थे।

नारा आप भूल गए पर मैं अपना काम नहीं भूला – सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ की राम के प्रति आस्था, लगाव और प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण और सेवा को देख पंडाल में मौजूद रामभक्तों ने उनके संबोधन से पहले खड़े होकर उनका सम्मान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में भगवान राम की इस पावन धरती से दीपोत्सव के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था। देखते-देखते ये आयोजन देश के लिए विशिष्ट आयोजन बन गया। पहले दीपोत्सव में मैंने देखा की अयोध्या में एक ही नारा गूंज रहा था कि योगी जी एक काम करो मंदिर का निर्माण करो। आप भले ही अपना नारा भूल गए हों पर मैं आपका नारा नहीं भुला, ना ही अपना काम भुला। मैं मंदिर की आधारशिला के निर्माण में लगा रहा।

पांचवे दीपोत्सव पर अयोध्या को मिली बड़ी सौगात

विकास के पथ पर अयोध्या के रथ को तेजी से अग्रसर करने के लिए सीएम ने परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को पांचवे दीपोत्सव पर बड़ी सौगात देते हुए 661 करोड़ रुपए की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही डाक विभाग और अवध लोहिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दीपोत्सव पर विशेष आवरण व विरूपण किया गया। इस अवसर पर अयोध्या पर आधारित डॉक्यूमेंट्री को देख पूरा वातावरण राममय हो गया।

अयोध्या पर आधारित तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन

राम कथा पार्क में अयोध्या शोध संस्थान की ओर से प्रकाशित तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। ये तीनों पुस्तकें अयोध्या पर आधारित हैं। जिसमें पहली पुस्तक डॉ. यतीन्द्र मिश्रा की पुस्तक ‘परंपरा संस्कृति विरासत अयोध्या’, दूसरी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह की पुस्तक श्री राम की अयोध्या, और बृजेश सिंह की तीर्थोत्त्मा अयोध्या का विमोचन हुआ।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending