Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

तुष्टिकरण की राजनीति में देशहित का बलिदान करती है कांग्रेस: हिमंता बिस्व सरमा

Published

on

assam cm himanta biswa sarma

Loading

गुवाहाटी। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने इस्राइल पर हमास के आतंकी हमले की आलोचना नहीं करने के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। हिमंता बिस्व सरमा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान, तालिबान और कांग्रेस के बयानों में समानता है। असम सीएम ने कांग्रेस और पाकिस्तान के बयान भी साझा किए।

कांग्रेस और पाकिस्तान के बयान में समानता

असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के प्रस्ताव और पाकिस्तान-तालिबान के बयानों में समानता है। तीनों ने हमास के आतंकी हमले की आलोचना नहीं की है। तीनों ने ही इस्राइल पर आतंकी हमले की बात नहीं मानी है और साथ ही तीनों महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाए जाने के मुद्दे पर भी चुप हैं। सरमा ने लिखा कि तुष्टीकरण की राजनीति के लिए देशहित का बलिदान करना कांग्रेस के डीएनए में है।

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इस दौरान प्रस्ताव पास कर मध्य पूर्व में इस्राइल और हमास के बीच छिड़ी लड़ाई की निंदा की गई। साथ ही इस्राइल और फलस्तीन विवाद में कांग्रेस ने फलस्तीन का समर्थन किया। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने हमास का नाम नहीं लिया और ना ही इस्राइल पर हुए हमले की आलोचना की।

बता दें कि बीते शनिवार को हमास के हमले में 1200 के करीब इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है, वहीं दो हजार के करीब लोग घायल हैं। वहीं इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending