Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ठाकुर निर्विरोध चुने गए बीसीसीआई अध्यक्ष

Published

on

अनुराग ठाकुर, निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष, विश्व के सबसे धनी बोर्ड

Loading

अनुराग ठाकुर, निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष, विश्व के सबसे धनी बोर्ड

anurag thakur bcci

मुम्बई| अनुराग ठाकुर रविवार को निर्विरोध रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष चुन लिए गए। 41 साल के ठाकुर इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा प्रतिनिधि हैं। मुम्बई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित विशेष आम बैठक (एसजीएम) में ठाकुर को सर्वसम्मित से विश्व के सबसे धनी बोर्ड का नया मुखिया चुना गया। ठाकुर इस पद के अकेले उम्मीदवार थे। वह सितम्बर 2017 तक इस पद पर रहेंगे लेकिन आने वाला समय उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

शशांक मनोहर के बीसीसीआई अध्यक्ष पद छोड़ने और फिर आईसीसी का पहला स्वतंत्र चैयरमैन बनने के बाद से ही बीसीसीआई सचिव ठाकुर के इस पद पर आसीन होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ठाकुर के अध्यक्ष बनने का बाद महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय शिर्के को बीसीसीआई का नया सचिव बनाया गया है। ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। वह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र हैं और साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं।

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending