Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनु मलिक को गुरुवार को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Published

on

Loading

anu-malik-22_22_10_2015

मुंबई | मशहूर संगीत निर्देशक अनु मलिक अभी इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में हैं। उनकी यहां इस सप्ताह की शुरुआत में लीलावती हॉस्पिटल में सर्जरी हुई थी। उनकी बेटी अनमोल मलिक का कहना है कि उन्हें गुरुवार तक छुट्टी मिल सकती है। अनमोल ने मीडिया को बताया, “मेरे डैड को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उनकी पैन्क्रीअटाइटिस (अग्नाशयकोप) की सर्जरी हुई। वह बहुत दर्द में थे और आईसीयू में हैं। फिलहाल उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि उन्हें गुरुवार तक छुट्टी मिल जाएगी।”

उन्होंने कहा कि वह और उनकी मां फिल्म जगत के उनके करीबी दोस्तों की शुक्रगुजार हैं, जो उनके पिता के साथ खड़े रहे और उनके स्वस्थ होने की दुआएं की। अनमोल ने कहा, “मैं उन लोगों की बहुत एहसानमंद हूं, जिन्हें उनकी सेहत की फिक्र है। आशा भोसले, महेश भट्ट और फिल्मजगत से कई लोग उनसे मिलने आए और उनके जल्द भले-चंगे होने की प्रार्थनाएं कर रहे हैं।”

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending