Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

3टी नीति के फलस्वरूप ढाई माह में लगातार सक्रिय मामलों में आ रही है गिरावटः अमित मोहन प्रसाद

Published

on

Loading

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,63,450 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,21,16,707 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के केवल 81 नये मामले आये हैं। सर्विलांस, टेस्टिंग तथा उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया गया, जिसके फलस्वरूप ढ़ाई माह में लगातार सक्रिय मामलों में गिरावट आ रही है।

प्रदेश में कोरोना के कुल 1310 एक्टिव मामले में से  1114 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 106 लोग तथा अब तक कुल 16,83,797 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 प्रतिशत है। प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिविटी दर 0.04 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,60,589 घरों के 17,23,84,556 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,00,361 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। अब तक 3,35,23,481 प्रथम तथा 64,12,237 लोगों को दूसरी डोज दी गयी। अब तक कुल
04 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोजें लगाने वाला उत्तर प्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending