Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 1,871 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

Published

on

पावन अमरनाथ यात्रा, 1871 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

Loading

पावन अमरनाथ यात्रा, 1871 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

amarnath yatra 2016

जम्मू| पावन अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रविवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू शहर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1,871 तीर्थयात्री हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जम्मू में बताया, “जम्मू शहर के भगवती नगर यात्री निवास से रविवार को 40 बसों और 16 हल्के वाहनों से 1,505 पुरुष और 366 महिला तीर्थयात्री कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।”

उन्होंने कहा, “वे तड़के करीब 4.40 बजे रोड ओपनिंग पार्टीज (आरओपी) और सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी में एक काफिले में निकले।” पावन अमरनाथ यात्रा शनिवार को शुरू हो गई। अमरनाथ गुफा जम्मू एवं कश्मीर में हिमालय की दुर्गम वादियों में समुद्रतल से करीब 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अमरनाथ गुफा में विशेष पूजा में शामिल हुए और पवित्र हिम लिंगम के दर्शन किए। 48 दिवसीय अमरनाथ यात्रा इस साल 17 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षा बंधन के साथ संपन्न होगी।

नेशनल

दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण पूरे हो रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि बीजेपी सरकार को जनता खारिज करती जा रही है। पांचवें चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि चार जून को यह सरकार जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा यह दावा है कि जिस विश्वास से जनता हमें वोट दे रही है, हम उसपर खरे उतरेंगे और एक निष्पक्ष और स्थित सरकार जनता को देंगे, जो जनता के हित में काम करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह दिल्ली आए थे और उन्होंने यह कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पाकिस्तानी समर्थक हैं। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि उनको मुझसे परेशानी है तो वो मुझे गालियां दें, देश को क्यों गाली दे रहे हैं। क्या दिल्ली में हमें सरकार बनाने का मौका देने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं। अमित शाह पद के अहंकार में हैं और देशवासियों को गालियां दे रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता है कि चार जून को उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। योगी आदित्यनाथ भी आए और मुझे गालियां देने लगे, मुझे गाली देने से क्या होगा, उनकी पार्टी के नेता ही उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम पद से हटाना चाहते हैं। यह बात उन्हें समझनी चाहिए।

Continue Reading

Trending