Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ सभी कैबिनेट मंत्रियों ने किया रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

अयोध्या। रामलला के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सुखद पल हम लोगों को भगवान राम की कृपा से मिले हैं। रामलला को देख कर मेरे मन में भावुकता होती थी, किन्तु आज प्रभु श्री राम को देखकर प्रसन्नता हो रही है। हम गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। हम मंत्रीमंडल सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। यह हम लोगों के लिए बहुत सौभाग्य की बात है।

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामलला अपने जन्म स्थान पर फिर से 500 वर्षों के बाद विराजमान हुए हैं। राम युग की फिर से शुरुआत हुई है। यह हम लोग के लिए बहुत शगुन की बात है कि आज हम भगवान राम लला के दर्शन करने आए हैं। भगवान राम सब पर कृपा करें और देश में सुख शांति रहे। हमारे प्रदेश व देश की हर प्रकार से उन्नति हो।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमने अनुरोध किया है कि जमीन हमें यहॉं अगर जल्दी जमीन दे देंगे तो हमारा एक सदन यहां पर बन जाएगा। आने जाने वाले लोगों का एक परस्पर संबंध बना रहेगा। उत्तराखंड देवभूमि है, हमारे यहां से मां सरयू निकलकर यहां पहुंचती हैं। रघुवर मंदिर देव प्रयाग में है, जहां श्रीराम ने पितृ यज्ञ किया था। हमारा श्रीराम से बहुत गहरा संबंध है। उत्तराखंड के लोग हमेशा यहां आएंगे।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलाल का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी लोग रामलला का दर्शन कर काफी खुश व उत्साहित दिखे। जय श्रीराम के नारों से मंदिर गूंज उठा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी लोगों को प्रसाद दिया गया। अयोध्या एयरपोर्ट पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। उन पर फूल बरसाए गए व तिलक किया गया। पुष्कर सिंह धामी प्रातः देहरादून एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रेम चन्द्र अग्रवाल व राज्य सभा सांसद नरेश बंसल सहित अन्य मंत्री भी आए थे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात बोर्ड की टॉपर हीर घेटिया की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। 11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के नतीजे आए थे। हीर इसके टॉपर्स में से एक थी। उसके 99.70 फीसदी अंक आये थे। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर थे। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। बीते महीने राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वो घर चली गई, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले उसे सांस लेने में फिर दिक़्क़त होने लगी और दिल में भी हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उसे अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

हीर के पिता ने कहा, “हीर एक डॉक्टर बनना चाहती थी। हमने उसका शरीर दान कर दिया ताकि भले ही वह डॉक्टर न बन सके लेकिन दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकेगी।

Continue Reading

Trending