Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश यादव को मिला राहुल गांधी का निमंत्रण, पत्र लिखकर कही यह बात

Published

on

Akhilesh Yadav Rahul Gandhi

Loading

लखनऊ। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आखिरकार निमंत्रण पत्र भेज ही दिया। निमंत्रण पत्र मिलने के बाद अखिलेश ने राहुल गांधी का धन्यवाद दिया है।

बता दें बीती 29 दिसंबर को अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला है। अखिलेश के बयान के बाद अब राहुल गांधी ने उन्हें निमंत्रण भेजा तो अखिलेश ने भी राहुल का शुक्रिया किया है।

अखिलेश ने राहुल को लिखा पत्र

राहुल का शुक्रिया करते हुए अखिलेश ने लिखा- प्रिय राहुल जी, भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। अखिलेश ने आगे लिखा है कि भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करूणा, सहयोग और सौहार्द्र ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

अखिलेश ने 29 दिसंबर को कहा था कि उन्हें कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का निमंत्रण नहीं मिला है और उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस द्वारा आमंत्रित किये जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा था कि हमारी भावनाएं उनकी यात्रा के साथ हैं, मुझे यात्रा के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने प्रश्‍न पूछने वाले पत्रकार से कहा, ”अगर आपके मोबाइल में आमंत्रण हो तो मुझे तुरंत दें।”

Akhilesh Yadav Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav Rahul Gandhi latest news, Akhilesh Yadav Rahul Gandhi news,

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending