Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी पर भड़के अखिलेश- अपनी हद में रहे बीजेपी सरकार, नहीं तो होगा रिएक्शन

Published

on

Akhilesh raging on CM Yogi in rampur

Loading

रामपुर। रामपुर उप चुनाव में एक रैली को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार अपनी हद में रहे। जब सपा सरकार थी तो योगी की फाइल भी उनके पास आई थी लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। सपा किसी के खिलाफ कुछ गलत करने में यकीन नहीं रखती। वो अपना स्टैंड नहीं बदलते हैं तो सपा सरकार बनने के बाद एक एक चीज का हिसाब लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

‘मैंने जुल्‍म किए होते तो पैदा होने से पहले बच्‍चा अपनी मां से पूछता कि…’

भूलकर भी खाने की इन चीजों को ना खाएं कच्चा, जानिए क्या है वजह

अखिलेश ने आजम खां के साथ यहां एक चुनावी रैली में जनता से अपील की कि वे पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में आजम के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ वोट दें। इस मौके पर दलित नेता चंद्रशेखर आजाद भी मंच पर मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि समय से ज्यादा बलवान कोई नहीं होता।

हम दूसरों को परेशान करने वाली राजनीति नहीं करते

अखिलेश ने कहा, ‘‘आज जो लोग जुल्म कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब इस समय के मुख्यमंत्री की फाइल मेरे पास आयी थी, लेकिन हम समाजवादी लोग हैं और नफरत भरी या दूसरों को परेशान करने वाली राजनीति नहीं करते। मैंने वह फाइल लौटा दी थी। अगर आपको भरोसा नहीं हो, तो अधिकारियों से पूछ लो।”

आगाह करते हुए दी धमकी

उन्होंने आगाह करते हुए कहा ”हमें इतना बेदिल बनने को मजबूर मत करो कि जब भविष्य में हम सरकार बनाएं तो आपके खिलाफ भी वही कार्रवाई करें, जो आज आप कर रहे हैं।” अखिलेश यादव पहली बार उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आये थे। यादव ने कहा कि यह सिर्फ रामपुर का चुनाव नहीं है, यह भविष्य में सपा की सरकार लाने का चुनाव है, यह आदरणीय आजम खां के खिलाफ हुए अन्याय पर आवाज उठाने वाला चुनाव है। उन्होंने लोगों से कहा कि यह सीट जिताकर दीजिये और देखिएगा कि भाजपा वर्ष 2024 में अपनी सरकार नहीं बचा पाएगी।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सपा खड़ी है, तो दूसरी तरफ अन्याय करने वाले, प्रताड़ना देने वाले और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाले लोग खड़े हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक पर हमला करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये दोनों ही मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन हमने उन्हें प्रस्ताव दिया है कि वे अपने साथ 100 विधायक लेकर आयें और हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे।

Akhilesh raging on CM Yogi, Akhilesh raging on CM Yogi in rampur, Akhilesh raging on CM Yogi news,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending