Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

आगरा में जर्जर इमारत गिरी, पांच दबे; चार को सकुशल निकाला बचाव कार्य जारी  

Published

on

Agra Building Collapse today

Loading

आगरा। दो दिन से हो रही बारिश के बीच आगरा में घटिया सिटी स्‍टेशन रोड पर गुरुवार सुबह जर्जर इमारत गिर गई। जिसमें इमारत में मौजूद पांच लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ रेस्‍क्‍यू टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है। अभी तक दो लोगों को सुरक्ष‍ित निकाल लिया गया है। बाकी तीन लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

खोदाई के दौरान बराबर वाली तीन मंजिला जर्जर इमारत गिरी

हरीपर्वत के घटिया इलाके में सिटी स्टेशन रोड पर गुरुवार की सुबह तीन मंजिला जर्जर इमारत गिर गई। हादसा धर्मशाला में निर्माण कार्य के दौरान हुआ। नींव खोदाई के दौरान बराबर वाली जर्जर इमारत गिर गई। वहां मौजूद एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। चार लोगों को करीब आधा घंटे प्रयास के बाद बाहर निकाला गया।

चार को सकुशल निकाला

इमारत के मलबे में दबी चार वर्षीय बालिका को एक घंटे से अधिक प्रयास के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा है। बालिका बेहोशी की हालत में मिली, उसकी हालत गंभीर है। घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। सिटी स्टेशन रोड पर धर्मशाला है। वहां पर निर्माण कार्य चल रहा है।

बताते हैं कि नींव के खोदाई के दौरान धर्मशाला के बराबर वाली जर्जर इमारत गिर गई। जिससे वहां मौजूद मुकेश शर्मा के परिवार के पुत्र और चार वर्षीय नातिन समेत पांच लोग दब गए। घटना से अफरातफरी मच गई।

आसपास की इमारतों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। लोगों ने उनके साथ बचाव कार्य करके चार को सकुशल बाहर निकाल लिया।

उन्हें अस्पताल भेज दिया मगर, मुकेश की चार वर्षीय नातिन मलबे में दबी रह गई। उसे डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला। वह बेहोशी की हालत में मिली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया।

बस्‍ती के लोगों ने कई बार शिकायत, किसी ने नहीं की सुनवाई

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार सिटी स्टेशन रोड पर स्थित राय बहादुर विश्वंभर नाथ धर्मशाला के करीब 1000 वर्ग फुट क्षेत्र में में नई बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा था। यहां मजदूर भी ठहरे हुए थे। पीछे स्थित बस्ती टीला माईथान इससे 20 फीट पहले ही ऊंची थी।

बेसमेंट के लिए खोदाई होने के बाद घर 30 फीट ऊंचाई पर हो गया। बस्ती वालों ने शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब बस्ती के 6 मकान के पिछले हिस्से ढह गई हैं। क्षेत्रीय महिलाएं निर्माण कराने वाले पर कार्रवाई को लेकर हंगामा कर रही हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending