Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

हेमंत सोरेन के बाद अब उनके करीबी विधायक पर ED का एक्शन, घर पर चल रही छापामारी

Published

on

Hemant Soren

Loading

रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी अमितेश सहाय के गोविंदपुर स्थित जय टीएमटी सरिया प्लांट में ईडी की टीम छापामारी कर रही है। झामुमो नेता अमितेश सहाय हेमंत सोरेन के करीबी बताए जा रहे हैं।

सुबह करीब साढ़े सात बजे ईडी की टीम प्लांट के अंदर पहुंची। पूरे प्लांट को सील कर छापेमारी कर रही है। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है और न ही अंदर से किसी को बाहर निकलने दिया जा रहा है। जमीन घोटाला, अवैध खनन प्रकरण में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच के दौरान अमितेश सहाय का नाम सामने आया है। ट्रांसफर पोस्टिंग में वसूली के मामले में भी शक के आधार पर छापामारी चल रही है।

धीरज साहू से ईडी की टीम ने की थी पूछताछ

इससे पहले जमीन घोटाला मामले में आज हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी है। उससे पहले ईडी की टीम ने धनबाद में झामुमो नेता के घर पर छापेमारी की। जमीन घोटाले में ईडी की टीम हेमंत सोरेन से जुड़े लोगों से भी लगातार पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से ईडी की टीम ने लगातार दो दिन तक पूछताछ की। इसके अलावा कई बड़े अधिकारियों से भी पूछताछ की है।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending