Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नहीं रहे मशहूर एक्टर अनुपम श्याम, 63 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मशहूर एक्टर अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र मे निधन हो गया। वे लम्बे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज मुंबई के गोरेगांव स्थित लाइफ लाइन अस्पताल मे चल रहा था।

उनकी मौत का कारण ऑर्गन फेलियर को बताया जा रहा है। वे टीवी सीरियल ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा’ सीजन-2 में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभा रहे थे। उन्होंने टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों मे भी अपने अभिनय से लोगों के दिलों मे जगह बनाई।

उनके निधन की खबर फिल्म निर्माता अशोक पंडित के सोशल मीडिया ट्वीट से सामने आई। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा, “देश के दिग्गज एक्टर्स में से एक और नेक दिल इंसान अनुपम श्याम की मृत्यु की खबर सुन कर दुःख हुआ। ये फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान है। श्रद्धांजलि।”

बता दें कि पिछले साल अनुपम की हालत बिगड़ने के कारण वे अस्पताल मे भर्ती हुए थे। उस वक्त उनके भाई ने आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से लोगों से मदद की मांग की थी। इलाज के बाद उनकी तबीयत स्थिर हो गयी थी और वे शूटिंग पर वापस लौट गए थे लेकिन फिर से तबीयत बिगड़ने से उनके मल्टीप्ल ऑर्गन्स फेल हो गए और उनका निधन हो गया।

अनुपम श्याम का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ मे 20 सितम्बर 1957 को हुआ था। उन्होंने हिन्दी फिल्मे जैसे शक्ति, पान सिंह तोमर,नायक, कसूर आदि मे भी अभिनय किया। उन्होंने ज़्यादातर नेगेटिव रोल्स किये। उन्होंने ऑस्कर अवार्ड विनिंग फिल्म स्लम डॉग मिलेनियम मे भी काम किया।

Continue Reading

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending