Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वयोवृद्ध इतालवी अभिनेता जिओर्जिओ अल्बर्टाजी का निधन

Published

on

Loading

ARFBYK_2942681b

रोम | वयोवृद्ध इतालवी अभिनेता-फिल्म निर्देशक जिओर्जिओ अल्बर्टाजी नहीं रहे। वह 92 साल के थे। वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, छह दशकों से अधिक समय तक इटली के रंगमंच का हिस्सा रहे अल्बर्टाजी का शनिवार को उनके पैतृक स्थल टस्कनी में निधन हो गया। इटली के प्रधानमंत्री मत्तेयो रेंजी ने उन्हें एक ‘महान इतालवी’ और एक ऐसे कलाकार के रूप में रूप दिया, जो क्लासिक व प्रगतिशील थे।

वहीं, इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला ने कहा, “जिओर्जिओ अल्बर्टाजी के निधन के साथ हमने इतालवी रंगमंच व समकालीन सिनेमा के सर्वप्रधान कलाकारों में से एक को खो दिया है। महान फिल्मों में उनका अभिनय मनोरंजन के इतिहास में एक मील का पत्थर बना रहेगा।” अल्बर्टाजी एक राजगीर (ब्रिकलेयर) के बेटे थे। उनका जन्म इटली के नगर फ्लोरेंस के करीब फिसोल में 20 अगस्त, 1923 को हुआ था। उन्होंने 1949 में महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द ट्रेजेडी आफ ट्रवायलस एंड क्रेसिडा’ में छोटी सी भूमिका निभाकर रंगमंच पर पहला कदम रखा था। ‘द रेज’, ‘आई मैरिड यू फॉर फन’ व ‘लास्ट ईयर ऐट मैरिएबद’ उनकी चुनिंदा फिल्मों में से हैं। उनके परिवार में पत्नी पिया डे टोलोमी हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending