Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

हरदोई: ट्राली और बोलेरो में भीषण टक्कर, दूल्हा, पिता व बहनोई समेत पांच की मौत

Published

on

Horrific road accident in Varanasi

Loading

हरदोई। उप्र के हरदोई जनपद के पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के निकट गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और दूल्हे की बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा, उसके पिता और बहनोई समेत पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।

प्राप्त समाचार के औंसार हरपालपुर के ग्राम कुड़हा के देवेश की शाहजहांपुर के ग्राम अभायन में शादी तय हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार की रात वाहनों में सवार होकर बाराती शाहजहांपुर के कांट थाना के अभायन गांव जा रहे थे। एक बोलरो में दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर, बहनोई विपनेश सहित आठ लोग सवार थे।

हरदोई जनपद के पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की बोलेरो से टक्कर हो गई, जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजवाहा में जा गिरी। हादसे में दूल्हे के बहनोई विपनेश और एक बच्चे अतुल की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा सहित छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों की अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर और सुमित को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इनके अलावा राजेश, जगतपाल और अंकित का उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थाना प्रभारी गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending