Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुंबई: क्राइम ब्रांच को सौंपी गई उद्धव गुट के नेता की हत्या की जांच, यहां जानें सब कुछ

Published

on

Abhishek Ghosalkar Murder

Loading

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान यह सनसनीखेज कदम उठाया।

इसके बाद नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है। मामले में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इन सबके बीच मामले की जांच मुंबई अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश

पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश थी।

कौन थे अभिषेक घोसालकर?

अभिषेक की उम्र 40 साल बताइ जा रही है। वह पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे थे। वह पूर्व पार्षद भी थे। विनोद को उद्धव ठाकरे का वफादार भी बताया जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में स्थित मौरिस नोरोन्हा के कार्यालय में गुरुवार शाम हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर को अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारते हुए देखा जा सकता है।

इन पहलुओं की होगी जांच

अपराध शाखा की जांच कई पहलुओं पर फोकस्ड रहेगी्र

नोरोन्हा को हथियार कैसे मिले? इसका पता लगाया जाएगा

हथियार किसने मुहैया कराए? इसकी भी तफ्तीश होगी

क्या घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में था?

जब घोसालकर को गोली मारी गई, उस वक्त वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी होगी

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिषेक घोसालकर को चार गोलियां मारी गईं। अभिषेक के पेट और कंधे में गोली लगी। हमलावर नोरोन्हा ने अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया और घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि फेसबुक लाइव का इस्तेमाल इसलिए किया गया, ताकि यह साफ किया जा सके कि दोनों बोरीवली में आईसी कॉलोनी क्षेत्र की बेहतरी के लिए अपने आपसी विवाद को खत्म करके एक साथ आए हैं।

देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच शुरू होने की जानकारी दी है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे ने चार दिन पहले यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में नोरोन्हा से मुलाकात की थी और उन्हें अपने (शिंदे के) नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। राउत ने यह भी मांग की कि उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Continue Reading

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending