Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लाल सिंह चड्ढा को सपोर्ट करेंगे आमिर खान के फैंस, रैली निकालने की है प्लानिंग

Published

on

Loading

कोलकाता। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को देश के कई हिस्सों से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बायकाट के आह्वान के चलते फिल्म के बिजनेस पर काफी असर हुआ है। फिल्म को कई तरह की शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की लीड कास्ट आमिर खान और करीना कपूर भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

इन सबके बीच आमिर खान के फैंस ने फिल्म को सपोर्ट करने का फैसला किया है। वो इसके लिए रैली निकालने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक्टर के एक वफादार फैन ग्रुप ने ट्रोलिंग और सोशल मीडिया आलोचना के बीच उनका समर्थन करने की पहल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ कोलकाता के पटुली इलाके के फैन ग्रुप ने आमिर खान और ‘लाल सिंह चड्ढा’ के समर्थन में रैली निकालने का फैसला किया है। रैली रविवार को निकाली जाएगी और इसमें आमिर के करीब 100 फैंस हिस्सा लेंगे।

दिल्ली और वाराणसी में प्रदर्शन

शुक्रवार को दिल्ली के एक मॉल में ‘लाल सिंह चड्ढा’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक हिंदू समुदाय ने फिल्म और आमिर खान का विरोध करना शुरू कर दिया। यहां तक कि पंजाब के जालंधर और वाराणसी में भी फिल्म का विरोध किया गया। फिल्म की रिलीज से पहले ही बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्विटर पर खूब ट्रेंड करने लगा, जिसका काफी असर पड़ा।

‘लाल सिंह चड्ढा’ को नहीं मिला वो प्यार

‘लाल सिंह चड्ढा’ को समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से बहुत अधिक पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी नहीं मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। बता दें ‘लाल सिंह चड्ढा’ टॉम हैंक्स की हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म साउथ के एक्टर नागा चैतन्य का बॉलीवुड डेब्यू है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending