Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कन्हैया की पथभ्रष्टता राष्ट्रवादी स्वीकार नहीं करेंगे : रूडी

Published

on

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पथभ्रष्टता, राष्ट्रवादी स्वीकार नहीं करेंगे, भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी

Loading

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पथभ्रष्टता, राष्ट्रवादी स्वीकार नहीं करेंगे, भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी

कोलकाता| केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को एक पथभ्रष्ट बताया है। उन्होंने रविवार को यह भी कहा कि राष्ट्रवाद की कीमत पर ऐसी पथभ्रष्टता स्वीकार्य नहीं होगी। भाजपा के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे रूडी यहां मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। रूडी ने कन्हैया कुमार को एक पल का हीरो बनाने के लिए मीडिया और विश्वविद्यालय का इस्तेमाल करने को लेकर वामदलों का उपहास उड़ाया। कन्हैया को राजद्रोह के आरोप में जेल भेजा गया था लेकिन हाल ही में उसे अंतरिम जमानत मिल गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मीडिया, विश्वविद्यालय और स्वयंसेवी संस्थानों का इस्तेमाल करके वामपंथियों ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों का पक्ष लिया है और कन्हैया को तात्कालिक हीरो बनाने का काम किया है। लेकिन देश की जनता वामपंथियों की मंशा जानती है।”

उन्होंने कहा कि कन्हैया एक पथभ्रष्ट है और राष्ट्रवाद व राष्ट्रवादी इस पथभ्रष्टता को देश की हुकूमत का हिस्सा नहीं बनने देंगे। राजद्रोह कानून में बदलाव की मांग पर टिप्पणी करते हुए रूडी ने कहा, “जो लोग असहिष्णुता को लेकर चिल्ला रहे हैं वे राष्ट्र विरोधी हैं।” कौशल विकास एवं संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, “किसी भी कीमत पर राष्ट्रवाद से समझौता नहीं किया जा सकता। इसे असहिष्णुता पर होने वाली बहस के स्तर पर भी नहीं लाया जा सकता। जब लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं, जब लोग देश के खिलाफ नारेबाजी करते हैं तो इसका असहिष्णुता पर बहस से कोई लेना देना नहीं, बल्कि यह राष्ट्रवाद का विरोध है।” उन्होंने कहा कि यह तो अदालत को तय करना है कि राजद्रोह के कानूनों में बदलाव की जरूरत है या नहीं, लेकिन जब आपके काम राजद्रोह वाले हैं तो कोई समझौता नहीं हो सकता। भाजपा के राज्य बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रूडी ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसके आदर्श व्यक्तित्व पर आधारित नहीं हैं।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending