Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जी सिने अवार्ड्स में ‘बाजीराव मस्तानी’ की बड़ी जीत

Published

on

जी सिने अवार्ड्स, 'बाजीराव मस्तानी', बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए दोहरी खुशी, 'पीकू' और 'बाजीराव मस्तानी'

Loading

जी सिने अवार्ड्स, 'बाजीराव मस्तानी', बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए दोहरी खुशी, 'पीकू' और 'बाजीराव मस्तानी'

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए शनिवार को जी सिने अवॉर्ड्स-2016 दोहरी खुशी लेकर आया। पुरस्कार समारोह में उनकी दोनों फिल्में ‘पीकू’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ छाई रहीं। संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और रणवीर सिंह को इसके लिए दिए गए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले, जबकि दीपिका और अमिताभ बच्चन दोनों को ‘पीकू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। ‘बाजीराव मस्तानी’ ने 11 पुरस्कारों पर कब्जा जमाया और इसके अलावा दीपिका को इस फिल्म के लिए व्यूअर्स च्वाइस वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जिससे इस फिल्म ने कुल 12 पुरस्कार हासिल कर लिए। रणवीर ने अमिताभ के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया। अमिताभ को ‘पीकू’ के अपने किरदार के लिए यह पुरस्कार मिला।

हालांकि यह पुरस्कार समारोह यहां पिछले महीने आयोजित हुआ था, लेकिन समारोह शनिवार रात छोटे पर्दे पर पेश किया गया। शूजित सरकार की ‘पीकू’ ने कई तकनीकी पुरस्कारों पर भी जीत हासिल की।दीपिका की ओर से रणवीर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी स्वीकार की जो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की विदेश में शूटिंग में व्यस्त होने के कारण समारोह में शरीक नहीं हो पाईं। ‘पीकू’ के लिए जूही चतुर्वेदी को सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संवाद और सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार दिया गया।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending