Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सेना प्रमुख ने सैनिकों की मौत पर शोक जताया

Published

on

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह, सैनिकों की मौत पर शोक, जम्मू एवं कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र, सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, 10 सैनिकों के मारे जाने की घटना

Loading

नई दिल्ली| सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन में 10 सैनिकों के मारे जाने की घटना पर शुक्रवार को अफसोस जताया। एक प्रवक्ता ने कहा, “चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) ने बचाव कार्यो में तेजी लाने के लिए रडार सहित अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती का आदेश दिया है।” उन्होंने कहा, “करीब 20,000 फुट की ऊंचाई पर यह व्यापक बचाव अभियान जारी रहेगा।” सियाचिन ग्लेशियर में समुद्रतल से करीब 19,000 फुट की ऊंचाई पर बुधवार को हिमस्खलन हुआ। इसमें वहां स्थित जवानों की एक चौकी भी चपेट में आ गई। हिमस्खलन के बाद से जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) सहित 10 सैनिक लापता थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पíरकर ने भी गुरुवार को जवानों की मौत पर शोक जताया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “सियाचिन में सैनिकों की मौत बहुत दुखद है। मैं देश पर प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को नमन करता हूं। उनके परिवारों के प्रति हमदर्दी है।”

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending