Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऑस्कर प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल हुईं प्रियंका

Published

on

Loading

M_Id_431782_Priyanka_Chopraलॉस एंजेलिस| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम 28 फरवरी को आयोजित होने वाले 88वें एकेडमी अवार्ड कार्यक्रम में 13 प्रस्तुतकर्ताओं की सूची में शामिल किया गया है। कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट ने इसकी जानकारी दी है। प्रियंका को उनके अमेरिकन टेलीविजन श्रंखला ‘क्वांटिको’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। प्रियंका के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में अन्य वैश्विक स्तर की हस्तियों के नाम शामिल हैं।

इनमें स्टीव कैरेल, क्विंसी जोन्स, ब्युंग-हुन ली, जेरेड लेटो, जुलियाना मोरी, ओलिविया मुन, मार्गट रॉबी, जेसन सेगल, एंडी सर्किस, जेके सिम्मोन्स, केरी वाशिंगटन एंड रीसी विथरस्पून शामिल हैं।

प्रियंका ने सोमवार को ट्वीट कर बताया, ” एकेडमी अवार्ड के लिए तैयार हूं। यह एक अद्वितीय रात होगी।” प्रियंका की इन उपलब्धियों के लिए अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी ट्वीट किया।  प्रकाश झा ने ट्विटर पर लिखा, “यह बेहद शानदार है। प्रियंका हमें आप पर गर्व है।”
इसके अलावा कुणाल कोहली ने भी प्रियंका को बधाई देते हुए लिखा, “बहुत अच्छा, अगला कदम इस अवार्ड को हासिल करना होगा।”

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending