Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं : महेश भट्ट 

Published

on

Loading

मुंबई| पाकिस्तान के साथ करीबी सांस्कृतिक संबंध रखने वाले बॉलीवुड फिल्म निर्माता महेश भट्ट पेशावर के आतंकवादी हमले में 132 बच्चों की मौत से अत्यंत आहत हैं।

पेशावर के एक स्कूल में मंगलवार को तालिबान आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 148 लोग मारे गए थे, जिनमें 132 बच्चे शामिल थे। इस हमले को अब तक का सबसे बर्बरतापूर्ण हमला बताया गया है। हमले से पूरा विश्व आक्रोशित है।

भट्ट की मां मुस्लिम थीं। इस समय वह वही महसूस कर रहे हैं जो एक बार रवींद्रनाथ टैगोर ने व्यक्त किया था।

भट्ट ने कहा, “टैगोर एक बार इराक के रेगिस्तानी गांव में एक बेडोइन आदिवासी से मिले, और उससे काफी गहन बातचीत की। उस बेडोइन ने उनसे कहा कि पैगंबर ने सच्चा मुस्लिम उसे बताया है जिसके शब्दों और कर्मो से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हानि न पहुंचे। यहां भाई ही भाई को मार रहा है। ऐसा क्यों है कि एक आस्तिक व्यक्ति ही हत्याएं कर रहा है, नास्तिक नहीं। यह बहुत अजीब बात है।”

पाकिस्तान के भविष्य को लेकर चिंतित भट्ट ने कहा, “पाकिस्तान एक कमजोर राष्ट्र है।”

उन्होंने कहा, “यह एक ऐसे घर की तरह है जो आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से बिखर रहा है। अपने वजूद के लिए लंबे अरसे से यह राष्ट्र संघर्ष कर रहा है। अगर आप पाकिस्तान जाएंगे तो आपको वहां की हवा में एक विलाप सुनाई देगा।”

फिल्म निर्माताओं को लगता है कि इन हालात की वजह से पाकिस्तान के कामकाजी वर्ग को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है।

महेश ने कहा, “उन्होंने इसकी कीमत चुकाई है, भारी कीमत चुकाई है। आतंक के खिलाफ उनकी लड़ाई ने उन्हें स्तब्ध और हैरत में छोड़ दिया है। पाकिस्तान में हो रहे आतंकवादी हमलों में कोई एकरूपता नहीं है। मैं हाल ही में पाकिस्तान दिवस के अवसर पर पाकिस्तान गया था। इस अवसर पर मेरे एक मित्र को सम्मानित किया जाना था। मैंने देखा कि वहां जिस किसी को भी सम्मान दिया जा रहा था उनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी थे, जो कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मारे गए। जो भी लोग पुरस्कार ले रहे थे वे आतंकवादी हमलों के शिकार हुए पुलिसकर्मियों की विधवाएं या फिर बच्चे थे।”

उन्होंने पेशावर में हुए हमले की तुलना नाजियों की बर्बरता से की।

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending