Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ग्रीस में सर्दी के साथ बढ़ी शरणार्थियों की मुश्किलें

Published

on

ग्रीस, सर्दी के साथ बढ़ी शरणार्थियों की मुश्किलें, प्रवासियों और बेघर लोगों की मुश्किलों में भी इजाफा

Loading

एथेंस। ग्रीस में नए साल के आगमन के साथ ही सर्दी भी बढ़ गई है, जिसके कारण शरणार्थियों, प्रवासियों और बेघर लोगों की मुश्किलों में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में उनके लिए आपातकालीन राहत सेवा शुरू की गई है।  ग्रीस के राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों में पूरे देश में तापमान में गिरावट आई है और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उत्तरी ग्रीस के कई इलाकों में तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

खराब मौसम होने के कारण एथेंस और अन्य नगर पालिकाओं ने शरणार्थियों, प्रवासियों और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपने प्रयास और तेज कर लिए हैं। एथेंस ने घोषणा की है कि ग्रीस की राजधानी में शरणार्थियों, प्रवासियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को छत, भोजन, कपड़े और दवाइयों सहित अन्य मूलभूत चीजें मुहैया कराने के लिए कई सामुदायिक केंद्र और नगर निगम के स्टेडियम खोल दिए गए हैं। एथेंस में हालांकि, 20,000 से अधिक बेघर लोग और करीब 3,000 शरणार्थी और प्रवासी प्रतिदिन एथेंस बंदरगाह पहुंच रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending