अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान : भारतीय उच्चायुक्त ने की नवाज से मुलाकात
इस्लामाबाद| पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त टी.सी.ए. राघवन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। वेबसाइट के मुताबिक, नवाज और राघवन ने द्विपक्षीय मुद्दों और पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में राघवन के प्रवास के दौरान उनकी भूमिका पर बातचीत की। राघवन को जून 2013 में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था।
वह 2003 से 2007 के दौरान पाकिस्तान में उप उच्चायुक्त के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें पाकिस्तानी राजनीति का जानकार माना जाता है। राघवन ने 1982 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने के बाद पाकिस्तान, ब्रिटेन, भूटान और कुवैत में कई प्रमुख राजनयिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। राघवन पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपने कार्यकाल से पहले सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त रह चुके हैं। भूटान में भारतीय राजदूत गौतम एच.बंबावाले राघवन के स्थान पर पाकिस्तान में भारत के नए उच्चायुक्त होंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय
गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत
नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।
यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।
स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की इन 14 सीटों पर वोटिंग जारी, मेनका गांधी, दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई दिग्गज मैदान में
-
नेशनल2 days ago
प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार
-
नेशनल3 days ago
वोटिंग के बीच जनता से बोले केजरीवाल- आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ होगा
-
नेशनल3 days ago
वोटिंग शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने लोगों से की ये ख़ास अपील
-
नेशनल3 days ago
कांग्रेस के इस बड़े नेता ने की पीएम मोदी की तारीफ, लिखा- उनकी कृपा है जो उन्होंने मेरी मां के योगदान को याद किया
-
नेशनल1 day ago
सपा के राज में दंगों को उप्र की पहचान बना दिया गया था: पीएम मोदी
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत
-
नेशनल1 day ago
मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी- हमारे देश का पवित्र संविधान इंडी गठबंधन के निशाने पर है