Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर में तापमान में गिरावट ठंड बढ़ी

Published

on

Loading

श्रीनगर| कश्मीर घाटी में सोमवार को भी न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया, जिससे ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राज्य में सबसे ठंडा स्थान लेह रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।  मौसम विभाग ने बुधवार तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।  श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।  गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और अवंतीपुरा में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर और कटरा कस्बे में रविवार रात को न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। जम्मू में रविवार के 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कटरा में रविवार के 8.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में न्यूनतम तापमान सोमवार को 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, श्रीनगर में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और जम्मू में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

नेशनल

संजय सिंह ने एग्जिट पोल को बताया बेबुनियाद, बंद कराने की उठाई मांग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एग्जिट पोल्स को बंद कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि ये एग्जिट पोल बेबुनियाद होते हैं। इसके लिए उन्होंने कई तर्क भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां जितनी सीटें नहीं, उतनी सीटों पर चुनाव लड़वा रहे। कहीं भाजपा को दे रहे कुल वोट से ज्यादा शेयर तो कहीं उस पार्टी को चुनाव लड़वा दिया, जिसने उम्मीदवार ही नहीं उतारे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में सीपीआईएम चुनाव ही नही लड़ रही है और उसे 2 से 3 सीट दे रहे हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस खुद 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक्जिट पोल कांग्रेस को 13 सीट जीता रहे हैं। तमिलनाडु को बीजेपी को 34% वोट शेयर मिला है। बीजेपी खुद इस पर विश्वास नहीं कर रही। उत्तराखंड में कुल सीट 5 हैं, लेकिन बीजेपी 6 सीटों पर जीत रही है। हिमाचल में मतगणना होगी 4 सीट पर और आएंगी 6 सीट।

संजय सिंह ने कहा “राजस्थान 25 सीट पर नतीजे आएंगे और 33 सीटें मिल जाएंगी। यूपी में एनडीए की सीटें बढ़ गईं, इंडिया गठबंधन की घट गईं। केरल में 27 % वोट शेयर बीजेपी सुन कर बेहोश हो गई। ये कौन सा एक्जिट पोल है। एक्जिट पोल के इतिहास पर भी सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि 2004 में एक्जिट पोल ने बीजेपी को जिता दिया था। बंगाल विधानसभा में बीजेपी को जिता दिया था, जबकि नतीजे इसके उलट रहे थे।

Continue Reading

Trending