Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ग्वेन स्टेफनी ने वीडियो में किया प्यार का इजहार

Published

on

ग्वेन स्टेफनी, वीडियो में किया प्यार का इजहार, ब्लेक शेल्टन

Loading

लॉस एंजेलिस| गायिका ग्वेन स्टेफनी और ब्लेक शेल्टन ने अपने प्यार का इजहार करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे प्रशंसकों को क्रिसमस की बधाई भी दे रहे हैं। वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, स्टेफनी ने सोमवार को ट्विटर पर दोनों के प्यार वाली वीडियो साझा की। उल्लेखनीय है कि दोनों जोड़ी बेसबॉल प्रिंटेड टोपी पहने हुए नजर आए। इस महीने से पहले भी दोनों इस टोपी में दिखाई दिए थे। स्टेफनी ने कैमरे के सामने शेल्टन को गले लगाया। पुराने तरह के इस वीडियो में, शेल्टन अपनी प्रेमिका स्टेफनी को प्यार करते नजर आ रहे हैं। वहीं स्टेफनी इस दौरान काफी खुश हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने ‘मैरी क्रिसमस’ भी लिखा।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending