Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ममता, अमिताभ ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी

Published

on

Loading

मुंबई| सुपरस्टार रजनीकांज के 65वें जन्मदिन पर शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर सहित कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। रजनीकांत ने 1975 से फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ के साथ अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

रजनीकांत ने ‘बुलंदी’, ‘आतंक ही आतंक’, ‘इंसानियत के देवता’, ‘हम’ और ‘खून का कर्ज’ जैसी शानदार हिंदी फिल्मों में काम किया है।

सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसक उनका जन्मदिन भव्य तौर पर मनाना चाहते हैं, लेकिन रजनीकांत ने तमिलनाडु में आई तबाही के कारण सभी योजनाएं रद्द करने का आग्रह किया है।

हालांकि, ट्विटर पर सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

ममता बनर्जी : रजनीकांत जी को जन्मदिन मुबारक हो।

अमिताभ बच्चन : 12 दिसंबर रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी लोकप्रियता और उपस्थिति का वजन कभी मापा नहीं जा सकता।

अनुपम खेर : हैप्पी बर्थडे। एक महान अभिनेता/स्टार। अच्छे इंसान। हमेशा प्यार, शांति और खुशी बनी रहे।

धनुष : सुपरस्टार को जन्मदिन मुबारक हो।

ऐश्वर्य आर. धनुष : इस ट्वीट के साथ खुशियां बढ़े। हैप्पी बर्थडे अप्पा। जिंदगी से ज्यादा प्यार। आर्शीवाद बना रहे।

अभिषेक बच्चन : जन्मदिन मुबारक हो थलैवा।

शिवाकार्तिकेयन : जन्मदिन मुबारक हो सुपरस्टार रजनीकांत सर।

राधिका सरतकुमार : जन्मदिन मुबारक को रजनी सर।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending