Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान शहीद

Published

on

Loading

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार सुबह पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान अश्वनी राजपूत शहीद हो गया।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आमदई घाट कैम्प से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं जिला पुलिस बल का संयुक्त दस्ता गश्त के लिए रवाना हुआ था। जंगल से गुजरते समय घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में संयुक्त दस्ते ने भी गोलीबारी की।

दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी लगभग एक घंटे चली। इसी दौरान छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल का एक जवान अश्वनी राजपूत शहीद हो गया। इसके बाद नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की तलाश में पुलिस पार्टी संभावित ठिकानों की ओर रवाना कर दी गई है। साथ ही जंगल में गश्त और तेज कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश

मोहिनी दुबे हत्याकांड: IAS के ड्राइवर ने भाई और साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या के आरोपी तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने उनके पास से लूटा गया जेवर और नगदी भी बरामद कर ली है। इस पूरी वारदात को देवेंद्र नाथ के ड्राइवर अखिलेश, उसके भाई रवि और एक साथी रंजीत ने अंजाम दिया था।

मंगलवार को पुलिस मोहिनी दुबे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। लखनऊ की इंदिरा नगर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम मुठभेड़ में शामिल हुई थी। तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल और सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे को लेकर वापस लौटा था। पुलिस टीम अब से कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

बता दें कि इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी।

 

Continue Reading

Trending