Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

दिल्ली टेस्ट : विजय आउट, भोजनकाल तक भारत के 60 रन

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ गुरुवार को शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय का विकेट गंवाकर भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में 60 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 31 और चेतेश्वर पुजारा 14 रनों पर खेल रहे हैं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े हैं। धवन ने 71 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए हैं जबकि पुजारा ने 29 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ा है।

विजय 30 के कुल योग पर डीन पेड की गेंद पर स्लिप में हाशिम अमला के हाथों लपके गए। विजय ने 59 गेंदों का सामना कर 12 रन बनाए। 12वें ओवर क तीसरी गेंद पर विजय केल एबॉट की गेंद पर दूसरे स्लिप में लपक लिए गए थे लेकिन उनका सौभाग्य था कि वह गेंद नो बॉल करार दी गई।

उस समय विजय 10 रनों पर खेल रहे थे। भारत ने काफी धीमी शुरआत की। मैच का पहला चौका 12.2 ओवर में लगा। यह बतौर कप्तान विराट कोहली का अपने घरेलू मैदान पर पहला टेस्ट है।

भारत ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। अमित मिश्रा के स्थान पर उमेश यादव को मौका दिया गया। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव किए। स्टीयान वान जिल, कागिसो राबाडा और साइमन हार्मर को बाहर रखा गया जबकि उनकी जगह तेम्बा बायूमा, डेन पीड और केल एबॉट को मौका मिला।

चार मैचों की सीरीज में भारत ने फिलहाल 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है और इस मैदान पर उसके रिकार्ड को देखते हुए यही लगता है कि भारत आसानी से यह सीरीज 3-0 से जीत लेगा। यह जीत भारत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा देगा।

भारत कोटला में बीते 12 साल से टेस्ट मैचो में अजेय है। इस मैदान पर भारत ने 1993 के बाद से कोई मैच नहीं गंवाया है। वर्ष 1987 में भारत को इस मैदान पर वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी। उसके बाद से भारत ने यहां खेले गए 10 में से नौ टेस्ट जीते हैं।

साल 2007 में आस्ट्रेलिया के साथ खेला गया टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। अंतिम हार इस मैदान पर 2013 में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने तीन दिनों में जीत हासिल की थी। 1976 में बिशन सिंह बेदी के बाद कोटला में दिल्ली का कोई खिलाड़ी भारतीय टीम की कप्तानी कर रहा है।

खेल-कूद

BCCI ने लगाया बैन, IPL के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें वजह

Published

on

Loading

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक अब आईपीएल के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अपने लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल लिए हैं और अब उन्हें इस सीजन के भी मैच नहीं खेलना है, ऐसे में हार्दिक पांड्या अगले सीजन में अपना पहला मैच मिस करेंगे और उन्हें उस मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा।

दरअसल हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन पहले ही दो मैचों में स्लो ओवर रेट के नियमों को तोड़ चुकी है। ऐसे में तीसरी बार ऐसा करने पर टीम के कप्तान पर बैन लगाया जाता है।

आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था। उनके लिए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया। हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान इस सीजन से पहले तक काफी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन 2024 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार मुकाबले ही जीत सकी और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे। उन्हें अपने आखिरी मैच में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है।

Continue Reading

Trending