Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण चीनी बाघों के सामने अस्तित्व का खतरा

Published

on

Loading

नानचांग। पिछली बार 30 साल पहले जंगल में एक दक्षिण चीनी बाघ देखा गया था। पूरी दुनिया में बाघ की इस लुप्तप्राय प्रजाति के केवल 131 बाघ बचे हैं। चीन के प्राणी शास्त्रियों के अनुसार, इस प्रजाति के सभी बाघ दासता भरा जीवन जी रहे हैं।

चाइनीज एसोसिएशन ऑफ जूलॉजिकल गार्डन्स के उप सचिव-प्रमुख वांग जिनजुन ने बुधवार को कहा कि पिछले 30 वर्षो से अधिक समय में भी जंगल में एक भी दक्षिण चीनी बाघ नहीं दिखाई दिया है। एक प्रजाति का कोई सदस्य अगर 50 वर्षो में एक बार भी जंगल में नहीं दिखाई देता है, तो उस प्रजाति को दुर्लभ या लुप्तप्राय घोषित कर दिया जाता है।

वांग ने कहा कि दक्षिण चीनी बाघ चीन का देसी बाघ है और यह अपनी जान बचाने की वजह से यदा-कदा ही दिखाई पड़ता है। चाइनीज एसोसिएशन ऑफ जूलॉजिकल गार्डन्स की हालिया जांच-पड़ताल में पाया गया है कि इस प्रजाति के 111 बाघ चीन के 15 चिड़ियाघरों में रखे गए हैं और अन्य 20 बाघ दक्षिण अफ्रीकी प्राकृतिक आश्रयों में रह रहे हैं।

चीन के शांक्सी प्रांत की राजधानी नानचांग के चिड़ियाघर में दक्षिण चीनी बाघ की संख्या सबसे ज्यादा है। इस चिड़ियाघर में आठ नर और 16 मादा बाघ हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending