Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ग्रीस सीमा पर मुंह को सिलकर प्रदर्शन

Published

on

Loading

एथेंस| ईरान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के 200 लोगों ने ग्रीस की सीमा पर प्रदर्शन किया। इनमें से कुछ ने अपने मुंह सिल रखे थे। प्रदर्शन शरणार्थियों की जांच के बारे में बनाई गई नई प्रक्रियाओं के खिलाफ किया गया। नए नियमों की वजह से ग्रीस सीमा पर करीब 1,000 शरणार्थी फंसे हुए हैं। शरणार्थी मामलों के संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने मंगलवार को कहा कि सर्बिया से लगी ग्रीस सीमा पर फंसे लोगों की निराशा बढ़ने के बीच हुए इस प्रदर्शन में 11 लोगों ने अपने मुंह सिल रखे थे। 60 लोग भूख हड़ताल कर रहे हैं।

यूएनएचसीआर ने बताया कि सीरिया, अफगानिस्तान और इराक के लोगों को सीमा पार करने की इजाजत दे दी गई थी, लेकिन अन्य देशों से आए लोगों को जांच की नई रूपरेखा और अन्य प्रतिबंधों की वजह से सीमा पर ही रोक दिया गया था।

यूएनएचसीआर ने कहा है, “यूरोप में एक नई मानवीय स्थिति पैदा हो रही है जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।”

यूएनएचसीआर ने चेताया है कि शरणार्थियों और आव्रजकों का ग्रीस के रास्ते यूरोप तक आना जारी रह सकता है।

संयुक्त राष्ट्र संस्था ने कहा है कि यह अफरातफरी कई और लोगों को मानव तस्करों के चंगुल में ढकेल सकती है।

पेरिस स्थित थिंक टैंक ओईसीडी के मुताबिक, मध्य-पूर्व, अफ्रीका और एशिया में संघर्ष तथा गरीबी की वजह से इस साल कम से कम 10 लाख लोग यूरोप में शरण लेना चाहेंगे।

इस साल अब तक मध्य-पूर्व, अफ्रीका और एशिया के 7,50,000 लोग शरण की आस में यूरोप पहुंच चुके हैं। इनमें से अधिकांश ग्रीस के रास्ते यहां पहुंचे हैं। इसे विश्व की अब तक की सबसे बड़ी आव्रजन समस्या बताया जा रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending