Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में धुंध भरी सुबह

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस बीच पछुआ हवा चलने से ठंड भी बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे बिहार के वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी है। इसके प्रभाव के कारण राज्य में कोहरा छाया हुआ है।

केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री, गया का 14.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, पूर्णिया का 28.1 डिग्री तथा गया का 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending