Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बॉलीवुड ने पेरिस हमलों पर शोक जताया

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के सितारों ने शनिवार को शुक्रवार देर शाम पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और हमलों की निंदा भी की। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों में 153 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रियंका चोपड़ा, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, शेखर कपूर, अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई जाने-माने कलाकारों ने ट्वीट कर पेरिस में हमलों के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। ट्विटर पर पेरिस हमलों के बाद पेरिस अटैक हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। कई कलाकारों ने भी शनिवार सुबह हमलों पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई।

जावेद अख्तर : “पेरिस में हुए घातक और बर्बर जघन्य आतंकवादी हमलों की निंदा करने के लिए दुनिया के किसी भी शब्दकोश में कोई शब्द नहीं है।”

प्रियंका चोपड़ा : “पेरिस की घटना से काफी परेशान हूं। दुनिया कहां जा रही है? हिंसा का कारण क्या है? पेरिस के लिए प्रार्थनाएं। मेरा दिल दुखा है।”

फरहान अख्तर : “पेरिस की त्रासदी से सदमे में हूं।”

शबाना आजमी : “पेरिस के बारे में भयानक खबर। इस बर्बर हिंसा से मेरा दिल रो पड़ा है। यह कब खत्म होगा?”

अनुपम खेर : “भयानक था पेरिस हमला। दुखी हूं।”

अनिल कपूर : “पेरिस हमलों में दिखी बर्बरता से सदमे में हूं। कोई भी विचारधारा जीवन के विनाश का औचित्य सिद्ध नहीं कर सकती। पेरिस हम आपके साथ हैं।”

सोनाक्षी सिन्हा : “दुखद। पेरिस के लिए प्रार्थनाएं।”

शेखर कपूर : “पेरिस में आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थनाएं।”

Continue Reading

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending