Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण

Published

on

Loading

भुवनेश्वर| भारत ने सोमवार को परमाणु सक्षम सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल अगिन-4 का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। यह चार हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सेना के सामरिक बल कमान ने ओडिशा तट के ए.पी.जे.अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का परीक्षण किया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने कहा, “परीक्षण सफल रहा।”

स्वदेशी तकनीक से विकसित जमीन से जमीन पर मार करने वाली अग्नि-4 मिसाइल दो चरण वाली हथियार प्रणाली है, जिसका वजन 17 टन और लंबाई 20 मीटर है।

अपने तरह की यह पहली मिसाइल है, जो मिसाइल प्रौद्योगिकी में क्वांटर लीप का प्रतिनिधित्व करता है।

मिसाइल वजन में हलका और इसमें दो चरण के ठोस प्रणोदन और री-इंट्री हीट शिल्ड लगे हैं।

डीआरडीओ के सूत्रों ने कहा कि यह पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर से सुसज्जित है। इसकी सबसे बड़ी खासियत किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर अपने पथ में स्वत: सुधार लाने की क्षमता है।

 

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending