Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर में गुरुवार तक बारिश, हिमपात का अनुमान

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं मौसम कार्यालय का कहना है कि राज्य भर में बारिश और बर्फबारी गुरुवार तक होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में कल (गुरुवार) शाम तक हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। पिछले दो दिनों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में व्यापक बारिश हुई है।”

अधिकारी ने कहा, “बुधवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग सबसे अधिक ठंढा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।”

अधिकारी ने कहा, “जम्मू शहर में बुधवार को 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पहलगाम में 5.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, लेह में 1.9 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने बताया, “बनिहाल शहर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था, बटोट में यह 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटरा शहर में तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और और भद्रवाह में आठ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।”

पहाड़ों में बर्फबारी से कश्मीर घाटी में सर्द हवाओं का जोर है, जिससे लोग सर्दी से जुझ रहे हैं।

 

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending