Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मधुर भंडारकर जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री से मिले

Published

on

Loading

मशहूर फिल्मकार मधुर भंडारकर ने गुरुवार को यहां जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। भंडारकर ने कहा कि वह बहुत ही आनंदित करने वाले शख्स हैं। भंडारकर ने ट्विटर पर लिखा, “मजाकिया, ऊर्जावान और विनोदी डा. फारूक अब्दुल्ला सर से मिलना हमेशा ही बहुत सुखद होता है।”

उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की, जिसमें वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत में मशगूल नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में फारूक ने लाल कमीज पहनी हुई है और भंडारकर के साथ फुर्सत के पलों में बातचीत का लुत्फ उठाते देखे जा सकते हैं।

भंडारकर की हालिया फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

 

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending