Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अब शिवराज करेंगे रेडियो के जरिए किसानों से बात

Published

on

Loading

भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को आकाशवाणी के माध्यम से किसानों से सीधे बात कर उनका हाल जानेंगे। वह रेडियो के जरिए प्रदेशवासियों से बात करने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के तीसरे नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ‘रमन की गोठ’ के जरिए आमजन से बात करते आ रहे हैं।

जनसंपर्क विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी और मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आकाशवाणी केन्द्र (भोपाल) के माध्यम से 28 अक्टूबर को किसानों से बात करेंगे। यह कार्यक्रम शाम छह से सात बजे तक विविध भारती सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। ‘ मुख्यमंत्री की बात किसानों के साथ ‘नामक इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से किसान सीधे बात कर सकेंगे। मुख्यमंत्री से बात भोपाल के आकाशवाणी केंद्र के दूरभाष क्रमांक 2660902 और 2660903 पर की जा सकेगी। भोपाल के बाहर के किसान भोपाल का एसटीडी कोड 0755 लगाकर बात कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सूखा प्रभावित किसानों की हरसंभव मदद करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री स्वयं किसानों के बीच पहुंच रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी किसानों के बीच जाकर खेती की जानकारी ले रहे हैं। राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत की कई घोषणाएं भी की हैं।

 

नेशनल

लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

Continue Reading

Trending