Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू में पाकिस्तानी गोलाबारी में 6 घायल

Published

on

Loading

जम्मू | जम्मू क्षेत्र के सांबा और कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा अकारण की जा रही गोलाबारी में सोमवार को छह लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जम्मू में कहा पाकिस्तान रेंजर्स ने रात के समय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की लगभग 30 सीमा चौकियों और दो दर्जन से अधिक गांवों को निशाना बनाने के लिए 81 एमएम और 82 एमएम मोर्टार का इस्तेमाल किया।

अधिकारी ने कहा आधी रात से गोलाबारी जारी है। कठुआ जिले के बोबियां गांव में पाकिस्तानी गोलाबारी में चार परिवारों के छह ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को जल्दी ही पुलिस ने बुलेटप्रूफ वाहनों में अस्पताल में भर्ती कराया। पाकिस्तान की ओर की जा रही गोलाबारी में लोगों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। बोबियां गांव के एक स्थानीय नागरिक प्रदीप सिंह की मिनी बस इन हमलों में क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक अन्य ग्रामीण दलजीत सिंह की गाय और भैंस का बछड़ा मारा गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तानी गोलाबारी से पूरी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, जिसमें जम्मू जिले का अर्निया उपक्षेत्र, पूरा सांबा जिला और कठुआ जिले के कुछ हिस्सों में घर, सड़कें और खेत नष्ट हो गए हैं। बीएसएफ पाकिस्तानी गोलाबारी और गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। डर और खौफ की वजह से अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे कई गांवों के ग्रामीणों ने रविवार शाम से ही पलायन करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने इन लोगों के लिए स्कूल इमारतों में अस्थाई शिविरों की स्थापना की है।

 

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending