Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

व्यापमं : अधिकारी की मौत की जांच के लिए सीबीआई ओडिशा में

Published

on

Loading

भुवनेश्वर। मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की दो परीक्षाओं में पर्यवेक्षक रहे भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का एक दल मंगलवार को ओडिशा के झारसुगुडा पहुंची। अधिकारी विजय बहादुर का शव 15 अक्टूबर को बेलपहाड़ स्टेशन के नजदीक रेल पटरी पर पड़ा पाया गया था।

सीबीआई के अधिकारियों ने यहां इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली से सीबीआई की एक टीम मामले की जांच के लिए यहां पहुंची है। पुलिस का मानना है कि विजय बहादुर अपनी पत्नी नीता सिंह के साथ पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस से पुरी से भोपाल जाते समय चलती रेलगाड़ी से गिर गए होंगे।

इससे पहले, रेलवे पुलिस अधीक्षक (राउरकेला) करम से कंवर ने कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि विजय दुर्घटनावश गिर गए होंगे। पुलिस ने बताया कि नीता सिंह ने रेलगाड़ी के रायगढ़ स्टेशन पहुंचने पर टिकट निरीक्षक से अपने पति के लापता होने की शिकायत की थी। व्यापमं घोटाले की जांच सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को सौंपे जाने के बाद इस मामले से जुड़ी यह पहली रहस्यमय मौत है। इससे पहले व्यापमं मामले से जुड़े 40 से अधिक लोगों (आरोपियों एवं गवाहों) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending