Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोलकाता : पूजा पंडाल में भगदड़, संस्था पर मामला दर्ज

Published

on

Loading

कोलकाता | पुलिस ने पूजा पंडाल में भगदड़ की एक छोटी घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोजकों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। आयोजकों ने पंडाल में मां दुर्गा की एक ऐसी प्रतिमा स्थापित की है, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी दुर्गा प्रतिमा है। पुलिस का कहना है कि रविवार रात देशप्रिया पार्क के पंडाल में हुई भगदड़ में तीन लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घायलों की संख्या 10 से अधिक है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा हमने कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा तय नियमों के उल्लंघन पर पूजा समिति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अदालत ने पंडाल की ऊंचाई अधिकतम 40 फुट तय की है, लेकिन इस पंडाल की ऊंचाई इससे भी अधिक है। भगदड़ के बाद पुलिस आयुक्त सुरोजित कार पुरकायस्थ ने रविवार देर रात कहा कि आयोजकों ने जरूरी अनुमतियां नहीं ली थी।

देशप्रिया पार्क पंडाल बीते कई महीनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया और अन्य जगहों पर दिए गए विज्ञापनों में दावा किया गया था कि यहां दुनिया की सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सीमेंट और फाइबर ग्लास से बनी प्रतिमा को इसके विशाल आकार की वजह से पंडाल के बाहर खुले आसमान के नीचे रखना पड़ा। आयोजकों ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड को भी लिखा था कि वह इसे दुनिया की सबसे बड़ी दुर्गा प्रतिमा (80 से 100 फुट के बीच) के रूप में मान्यता दे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को इस पंडाल में पूजा समारोहों का उद्घाटन किया था।

 

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending