Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में बदली छाई, बूंदाबांदी के आसार

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह हल्की बदली रही। पटना में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाने व बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों जैसे भागलपुर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, पूर्णिया में 21.5 डिग्री और गया में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गया में 33 डिग्री तथा पूर्णिया में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending