Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

देश की राजधानी दिल्ली में धूप भरी सुबह

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आंशिक रूप से बदली छाने की संभावना है।”

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 77 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।a

 

उत्तर प्रदेश

कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर

Published

on

Loading

कानपुर। भारत में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ईमेल के जरिए कानपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कानपुर के 10 स्कूलों को ये धमकी भरा मेल मिला है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। पूरे इलाके की जांच की जा रही है।

प्राथमिक जांच में पाया गया कि बम से उड़ाने की धमकी का मेल भी रूस के सर्वर से ही जनरेट की गई थी। अभी तक की जांच में कुछ भी नहीं मिला है। धमकी के बाद स्कूलों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इन सभी स्कूलों की जाँच की जा रही है। पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है।

बता दें कि मंगलवार को ही बेंगलुरु के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बेंगलुरु स्कॉटिश स्कूल, भवन बेंगलुरु स्कूल, जैन हेरिटेज स्कूल, दीक्षा हाई स्कूल, एडिफाई स्कूल, चित्रकोटा स्कूल, गंगोत्री इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और गिरिधन्वा स्कूल उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक ही डोमेन ‘बीबल डॉट कॉम’ से धमकी भरा ईमेल मिला था।

Continue Reading

Trending