Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जान पर बन आई तो IS छोड़कर लौटना चाहता है आजमगढ़ का युवक

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी के आजमगढ़ जिले का रहने वाला एक युवक जो कुछ महीनों पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए सीरिया चला गया था अब वापस आना चाहता है। इस युवक ने परिवार से फोन पर बातचीत कर वापसी के लिए मदद मांगी है। वह सीरिया में रूस के हवाई हमलों में मारे जाने के डर की वजह से इंडिया वापस आना चाहता है। फिलहाल केंद्रीय एजेंसियां उस युवक से संपर्क करने में जुट गई हैं।

यूपी के आजमगढ़ के एक 28 वर्षीय युवक ने हाल ही में अपने परिवार को फोन करके कहा कि, ‘मैं पिछले 6 महीने से इस्लामिक स्टेट के साथ काम कर रहा था, लेकिन अब मैं घर लौटना चाहता हूं। मेरी मदद करिए।’ इसके बाद परिवार वालों ने सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया।

सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूपी से किसी युवक के आईएस में शामिल होने का यह पहला मामला है। यह युवक सोशल मीडिया के माध्यम से दुबई में रहने वाले एक भारतीय के संपर्क में आया। बाद में उसकी मदद से वह तुर्की पहुंचा और वहां से सीरिया। पिछले छह महीने से वह आईएस की ओर से लड़ रहा था। लेकिन पिछले दिनों जब से पश्चिमी देशों और रूस ने आईएस के ठिकानों पर बमबारी शुरू की, तो उसकी हिम्मत जवाब दे गई।

खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, ईराक और सीरिया जाकर आईएसआईएस से जुड़ने वाला यह 20वां भारतीय है। इनमें से छह मारे जा चुके हैं। मरने वालों में इंडियन मुजाहिदीन के तीन आंतकियों के अलावा महाराष्ट्र के दो और तेलंगाना का एक लड़का शामिल है।

नेशनल

अखिलेश यादव ने समझाई एग्जिट पोल्स की क्रोनोलॉजी, बोले- भाजपाई मीडिया भाजपा को 300..

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों में NDA को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इंडी गठबंधन इन एग्जिट पोल्स के नतीजों को मानने को तैयार नहीं है। इंडी गठबंधन के तमाम नेता इन आंकड़ों को झूठा साबित करने में लगे हुए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एग्जिट पोल को झूठा ही बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझाई है।

अखिलेश यादव ने लिखा है ‘विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। ⁠आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। ⁠इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। ⁠इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।’

अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि ‘⁠अगर ये एग्जिट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपा वाले अपनों पर ही इल्जाम न लगाते। ⁠भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है, क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। ⁠भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।’ एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है। प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।’

Continue Reading

Trending