Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जॉनी वॉकर द जर्नी’ का तीसरा संस्करण मुंबई में

Published

on

Loading

भारत के संगीत प्रेमियों के लिए मुंबई में एक खास संगीत समारोह होने जा रहा है। ‘जॉनी वॉकर द जर्नी’ अपने तीसरे संस्करण में प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के अद्भुत संगीत से भारतीय दर्शकों के मन के तारों को छूएगा। मुंबई में महबूब स्टूडियो में 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस संगीत समारोह में ‘जोर्जियो मोरोडर’, ‘टाइको’, ‘एक्सप्लोजन्स इन द स्काय’ और ‘लियो’ जैसे प्रख्यात कलाकार भारत में पहली बार अपना संगीत पेश करेंगे।

डियाजियों इंडिया के लक्जरी विभाग के प्रमुख भावेश सोमाया ने कहा, “‘जॉनी वॉकर द जर्नी’ का तीसरा संस्करण दर्शकों के लिए एक बार फिर एक अद्भुत अनुभव होगा। हमने एक बार फिर ऐसे विश्वविख्यात कलाकारों की सूची तैयार की है जो व्यक्तिगत विकास को प्रेरित करने की हमारी विचारधारा को प्रतिबिंबित करते हैं।”

जोर्जियो मोरोडर एक इतालवी निर्माता, गीतकार, कलाकार और डीजे कलाकार हैं। 75 वर्षीय मोरोडर ‘2015 जीक्यू मेन ऑफ द इयर इंस्पिरेशन’ पुरस्कार के विजेता हैं।

‘टाइको’ सैन फ्रांसिस्को के कलाकार और निर्माता स्कॉट हेनसेन का संगीत प्रोजेक्ट है। स्कॉट दुनियाभर में अपने व्यापक संगीत के लिए प्रसिद्ध हैं। डिजाइन की दुनिया में उन्हें ‘आईएसओ 50’ के नाम से जाना जाता है।

टेक्सास के रॉक बैंड ‘एक्सप्लोजन्स इन द स्काय’ ने 16 वर्षो के समय में छह एल्बम जारी की हैं और कई टीवी कार्यक्रमों के लिए संगीत की रचना की है।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending