Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

करवा चौथ पर सही मेकअप करें

Published

on

Loading

 

नई दिल्ली| पिछले कई सालो से चली आ रही परम्परा जिसमे महिलाएं करवा चौथ पर पूरा दिन उपवास रखती हैं और अगर आप इस साल करवा चौथ पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो सही मेकअप अपनाएं।

उत्तर भारत में शादीशुदा महिलाएं करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी आयु और उनके भले के लिए उपवास रखती हैं। इस बार करवाचौथ 30 अक्टूबर को है। वहीं राजधानी स्थित स्टार सैलून एन स्पा की मालिक आश्मीन मुंजाल ने मेकअप के लिए कुछ सुझाव दिए हैं :
फाउंडेशन: पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें और अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से इस पर सही फाउंडेशन लगाएं।

आई शैडो : आपकी आंखें आपकी पूरी लुक के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए अपनी आंखों की पलकों पर हल्का सुनहरा शैडो लगाएं। आंखों को परफेक्ट बनाने के लिए काले रंग का आईलाइनर पतला करके लगाएं। मेकअप करने के लिए इस पर मस्कारा भी लगाएं।
रंग : शरद ऋतु के मौसम मेंगुलाबी रंग की पोशाक सुखद अनुभव कराती है और इसके साथ बड़ी बिंदी का इस्तेमाल करें। अपनी पसंद के अनुसार सिंदूर लगाएं।

अगर आप इससे कुछ ज्यादा करना चाहती हैं तो एक छोटी सी नथ भी लगाएं। अपनी पोशाक से मिलते-जुलते रंग की चूडियां पहनें। आजकल लाख की चूड़ियां प्रचलन में हैं। कांच की चूड़ियां भी पहनी जा सकती हैं। अब बालों को सेट करने के लिए आप चोटी या जुड़ा भी बना सकती हैं। आप इसे अलग तरीके से भी बना सकती हैं। इसके बाद आप इसे खूबसूरत फूल लगाकर सजा सकती हैं।

 

लाइफ स्टाइल

दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज  

Published

on

By

Junk food invites heart related diseases, avoid these foods

Loading

नई दिल्ली। अनियमित लाइफ स्टाइल व तला भुना जंक फूड दिल से जुड़ी बीमारियों की मुख्य वजह बन गया है। स्टडीज़ के अनुसार, अगर आप अपने दिल की सेहत में सुधार करना चाहते हैं, तो इन 4 तरह के खाने से दूरी बना लें।

तला हुआ खाना

कई शोध से पता चला है कि सैचुरेटेड फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्ऱॉल की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं। रेड मीट, फ्रेंच फ्राइज़, सैंडविच, बर्गर आदि जैसे फूड्स LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे स्ट्रोक और दिल के दौरे का ख़तरा बढ़ जाता है।

चीनी युक्त सोडा या फिर केक

चीनी को मीठा ज़हर ही कहा जाता है। केक, मफिन, कुकीज़ और मीठी ड्रिंक्स शरीर में सूजन का कारण बनते हैं। चीनी का ज़्यादा सेवन शरीर में फैट्स बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज़, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

लाल मांस

रेड मीट सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है, जिसकी वजह से धमनियों में प्लाक जम सकता है। जिनको मटन खाने का शौक है, उन्हें वह हिस्सा खाना चाहिए जिसमें ज़्यादा प्रोटीन और कम फैट हो। अगर आप चिकन खा रहे हैं तो ब्रेस्ट, विंग्ज़ वाला हिस्सा में ज़्यादा प्रोटीन होता है और कम फैट। वहीं, मछली सबसे हेल्दी और अच्छा ऑप्शन है।

सफेद चावल, ब्रेड या फिर पास्ता

सफेद ब्रेड, मैदे, चीनी और प्रोसेस्ड तेल को मिलाकर तैयार किए जाने वाले फूड्स में किसी भी तरह का फायदा नहीं होता। ऐसा ही सफेद पास्ता के साथ भी है। सफेद चावल में फाइबर की मात्रा कम होती है, इसलिए दिल की सेहत के लिए इसका ज़्यादा सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

 

Continue Reading

Trending